लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा: दिलबाग सिंह

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:29 IST

Open in App

जम्मू , दो जुलाई जम्मू कश्मीर पुलिस के कर्मियों की हत्या में शामिल आतंकवादियों को नहीं बख्शे जाने का वादा करते हुए पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ उनका बल इस केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए काम कर रहा है ।

वह कठुआ जिले के एस पी एस पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के 27 वें मूलभूत नियुक्ति प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के दो परीवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षकों, 28 उपनिरीक्षकों, 508 रंगरूट कांस्टेबलों के पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों और कर्मियों को सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूरा करने पर बधाई दी।

सिंह ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि आपके जम्मू कश्मीर पुलिस का हिस्सा बनने से देश में पहले से ही सबसे श्रेष्ठ बल के रूप में पहचान बना चुके इस बल को मनोबल ऊंचा होगा एवं उसकी ताकत और बढ़ेगी। ’’

पुलिस महानिदेशक ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले पुलिसकर्मियों को यह कहते हुए श्रद्धांजलि दी कि ‘‘ यह हमारे बहादुर शहीदों की शहादत ही है कि जम्मू कश्मीर पुलिस देश में सर्वश्रेष्ठ बलों में एक है।’’

पिछले महीने घाटी में निरीक्षक परवेज अहमद डार और एसपीओ फयाज अहमद की कर दी गयी हत्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन हत्याओं में शामिल आतंकवादी बख्शे नहीं जायेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर पुलिस केंद्रीय बलों एवं सेना के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करने के लिए हर सकारात्मक कदम उठा रही है। ’’

सिंह ने कहा कि मारे गये पुलिसकर्मियों के परिवारों के वास्ते कई कल्याणकारी कदम उठाये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे