लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः बांदीपोरा में आतंकियों ने सेना पर किया हमला, दो जवान घायल  

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 11, 2018 10:54 IST

Terrorist Attack in Bandipora Jammu kashmir:सोमवार को सूबे के बांदीपोरा के जंगलों कुछ आतंकवादियों ने सेना पर हमला कर दिया, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस आतंकी हमले के बाद सेना ने जंगलों में उन्हें तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। बीते दिन रविवार को कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भारतीय सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी, जिसमें उसने पांच आंतकियों को मार गिराया।5 जून को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के हाजीन में आतंकियों ने देर रात सेना के कैंप पर हमला किया।

जम्मू, 11 जूनः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर आतंकियों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और वे लगातार उन्हें निशाना बना रहे हैं, लेकिन सुरक्षाबल भी उनके मंसूबों को ध्वस्त कर कड़ा जवाब दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को सूबे के बांदीपोरा के जंगलों कुछ आतंकवादियों ने सेना पर हमला कर दिया, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। इस आतंकी हमले के बाद सेना ने जंगलों में उन्हें तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। 

इधर, बीते दिन रविवार को कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भारतीय सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी, जिसमें उसने पांच आंतकियों को मार गिराया। ये सभी आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इलाके में सेना की तरफ से सर्च अभियान चलाया गया। इससे पहले माछिल सेक्टर में पुलिस बल ने घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकियों ने घुसपैठ के दौरान जमकर गोलीबारी की थी, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों ढेर किया।

5 जून को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के हाजीन में आतंकियों ने देर रात सेना के कैंप पर हमला किया। 13 राष्ट्रीय राइफल्स और हाजीन पुलिस स्टेशन के दोनों तरफ से करीब 4-6 आतंकी आए और आर्मी और पुलिस दोनों पर गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादियों ने रात करीब साढ़े आठ बजे सेना की 13  राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर अंडरबैरल ग्रेनेड लांचर के जरिये हथगोले फेंके। आतंकवादियों ने दो तरफ से थाने से सटे शिविर पर हथगोले फेंके थे। 

वहीं, दो जून की शाम को भी सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने हमला किया गया। आंतकियों की तरफ से एक के बाद एक चार ग्रेनेड फेंके गए थे। आंतकियों की तरफ से हुए उस हमले में चार जवान और एक महिला घायल हुई थी। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) पर हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

इसके अलावा सात जून को कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में पाकिस्तान के बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) ने पेट्रोलिंग टीम पर हमला किया था। उस हमले में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर समाचारसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह