लाइव न्यूज़ :

बारामूला में आतंकवादियों ने ग्रेनेड से किया हमला, एक सीआरपीएफ जवान सहित तीन घायल

By भाषा | Updated: August 13, 2021 22:40 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 अगस्त जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक हेड कांस्टेबल सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में एसबीआई मुख्य चौक सोपोर के नजदीक आतंकवादियों ने सुरक्षा बल के दल को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। उन्होंने बताया कि ग्रेनेड में हुए धमाके की चपेट में आने से सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल और दो आम नागरिक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इस बीच, एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने ग्रेनेड से सीआरपीएफ के शिविर को निशाना बनाया। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे आतंकवादियों ने नौपोरा चौक स्थित सीआरपीएफ के शिविर को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका, जो सड़क किनारे फटा। उन्होंने बताया कि धमाके के बाद ड्यूटी पर तैनात संतरी ने हवाई फायरिंग की लेकिन अब तक किसी के मारे जाने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?