लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों ने श्रीनगर में भाजपा नेता के आवास पर किया हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: April 1, 2021 14:06 IST

Open in App

श्रीनगर, एक अप्रैल जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक भाजपा नेता के आवास पर गोलियां चलाई जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता अनवर अहमद सुरक्षित हैं। अहमद बारामुला के लिए पार्टी के जिला महासचिव तथा कुपवाड़ा जिले के प्रभारी हैं।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार सुबह शहर के बाहरी इलाके में अरिगाम नौगाम में अहमद के आवास पर गार्ड चौकी पर गोलियां चलाई।

गोलीबारी में कांस्टेबल रमीज राजा घायल हो गया और उन्हें शहर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसएमएचएस अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉ. नजीर चौधरी ने बताया कि पुलिसकर्मी को जब अस्पताल लाया गया तो उनकी पहले ही मौत हो गई थी।

आतंकवादी घटनास्थल से एक एसएलआर राइफल के साथ फरार हो गए।

भाजपा के मीडिया प्रभारी मंजूर भट ने कहा कि पार्टी की कश्मीर इकाई इस हमले की कड़ी निंदा करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया