लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

By विनीत कुमार | Updated: June 26, 2020 13:13 IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को सीआरपीएफ पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया। साथ ही एक बच्चे की भी जान चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला, एक जवान शहीदअनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकियों ने किया हमला

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर आतंकी हमले की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है। उसे घायल होने के बाद अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, आतंकियों के हमले में एक बच्चे की भी जान जाने की खबर है। 

सीआरपीएफ का जिस दस्ते पर हमला हुआ है वो हाईवे की सुरक्षा के लिए तैनात थी। मिली जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीरी जिले के बिजबेहरा इलाके में पदशाही बाग पुल के पास दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर सीआरपीएफ के 90 बटालियन के सड़क सुरक्षा दल पर आतंकवादियों नें गोलियां चला दी।

इससे पहले इसी सोमवार रात को पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के शिविर पर ग्रेनेड हमला किया लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि गोला शिविर के पास फटा। पुलिस अधिकारियों ने कहा, ‘रात करीब साढ़े आठ बजे त्राल क्षेत्र के बाटागुंड में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के शिविर पर ग्रेनेड दागा।'

अधिकारियों के मुताबिक सीआरपीएफ कर्मियों ने इस विस्फोट के बाद हवा में गोलियां चलायीं। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि हाल में जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। सीमा पार से आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए भी पाकिस्तानी सेना की ओरे से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जाती रही है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है