लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्माीर में आतंकवादी संगठनों के निशाने पर हैं सुरक्षा बल और सरकारी प्रतिष्ठान, खुफिया एजेंसियों ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: October 29, 2019 22:44 IST

अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के हवाले से कहा कि सूचना से यह भी संकेत मिला है कि जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी जोनाकर, रैनावाड़ी, सफाकदल और धर्मशाल जैसे सामान्य क्षेत्रों में भी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की फिराक में हैं।

Open in App

खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान आधारित आतंकी समूह जम्मू कश्मीर में आगामी दिनों में सुरक्षाबलों और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकृष्ट करने के लिए लंबे समय तक बंधक बनाने जैसी स्थिति पैदा करने की योजना बना रहे हैं।

अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के हवाले से कहा कि सूचना से यह भी संकेत मिला है कि जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी जोनाकर, रैनावाड़ी, सफाकदल और धर्मशाल जैसे सामान्य क्षेत्रों में भी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की फिराक में हैं।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकृष्ट करने के लिए लंबे समय तक बंधक बनाने जैसी स्थिति उत्पन्न करने के वास्ते श्रीनगर में सुरक्षाबलों के प्रतिष्ठानों तथा सरकारी कार्यालयों को निशाना बना सकते हैं।

खुफिया जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने अवंतीपुरा, श्रीनगर या रंग्रेथ हवाई पट्टियों में से एक को भी निशाना बनाने की साजिश रची है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र के फैसले के बाद से सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए