लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सरकार की सफलता से चकित होकर नये हथकंड अपना रहे आतंकवादी: माधव

By भाषा | Updated: October 24, 2021 01:26 IST

Open in App

सूरत, 23 अक्टूबर आरएसएस के नेता राम माधव ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी डर फैलाने के लिए नए हथकंडे अपना रहे हैं क्योंकि वे केंद्र शासित प्रदेश में सरकार की सफलता से 'चकित' हैं।

माधव की टिप्पणी कश्मीर घाटी में हिंसा में तेजी की पृष्ठभूमि में आई है। अक्टूबर में घाटी में कम से कम 11 नागरिक मारे गए हैं, जिनमें से कुछ अल्पसंख्यक समुदायों से थे।

भाजपा के महासचिव रह चुके माधव ने यहां अपनी नयी पुस्तक ‘द हिन्दू पैराडाइम : इंटीग्रल ह्यूमनिज्म एंड क्वेस्ट फॉर ए नॉन वेस्टर्न व्लर्डव्यू’’ पर परिचर्चा करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन-चार वर्षों में कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं।

उन्होंने कहा, ''30 साल पहले विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों को वापस लाया जा रहा है और उनमें से लगभग 3,000 को नौकरी की पेशकश की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। इन सब के कारण, विकास कार्यों में तेजी आई है।''

उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में आतंकवादी और उनके आका केंद्र सरकार की सफलता से भ्रमित हैं और वे भय फैलाने के लिए सड़क पर निर्दोषों को मारने के लिए नशाखोरों जैसे तत्वों को हथियार देकर नए हथकंडे अपना रहे हैं।

माधव ने कहा, ''हम इसे खुफिया विफलता या सरकार की विफलता के रूप में नहीं ले सकते हैं। बल्कि, ये आतंकवादी सरकार की सफलता पर बदहवासी में एक नए प्रकार का भय पैदा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह