लाइव न्यूज़ :

लोगों की हत्या के लिये नए तरीके अपना रहे आतंकवादी: गुलाम नबी आजाद

By भाषा | Updated: October 20, 2021 19:19 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने ग्रेनेड और बारूदी सुरंगों के बजाय पिस्तौल का इस्तेमाल कर नजदीक से अपने लक्ष्यों को निशाना बनाने का नया तरीका अपनाया है।

इस महीने में अब तक कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के गैर-निवासियों समेत 11 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''आतंकवादियों की रणनीति में बदलाव प्रतीत होता है... पहले वे हथगोले और बारूदी सुरंगों का इस्तेमाल करते थे। फिर वे कारों में सवार होकर अपने लक्ष्यों को खत्म करने लगे ... अब वे असैन्य नागरिकों के करीब से गुजरते हैं और उन्हें मार डालते हैं। ”

आजाद ने यहां अपने आवास पर कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद कहा कि घाटी के लोग निर्दोष नागरिकों की हत्या के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा, ''कश्मीर के लोग देश में कहीं और लोगों की तुलना में इन हत्याओं के 10 गुना अधिक खिलाफ हैं।''

आजाद ने कहा कि उनकी बातचीत का उद्देश्य जमीनी स्थिति का पता लगाना था।

उन्होंने कहा, ''मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से यह पता लगाना चाहता था कि उग्रवाद बढ़ा है या घटा है और लोग राज्य का दर्जा चाहते हैं या नहीं। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी बात हुई।''

अगस्त 2019 में, केंद्र ने तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन