लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में पुलिसकर्मी को गोली मारने वाला आतंकवादी मुठभेड़ में मारा गया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:44 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन जून जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में पुलिस शिविर में एक कांस्टेबल को गोली मारकर घायल करने वाले आतंकवादी को बृहस्पतिवार तड़के सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रातभर चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मोहम्मद आमीन मलिक को मार गिराया। आतंकवादी पहले आत्मसमर्पण कर चुका था।

त्राल में विशेष अभियान समूह (एसओजी) शिविर के भीतर इस आतंकवादी और पुलिस के बीच बुधवार शाम को मुठभेड़ शुरू हो गयी थी।

मलिक ने कांस्टेबल अमजद खान की राइफल कथित तौर पर छीन ली थी और उन्हें गोली मार कर घायल कर दिया था। खान को इलाज के लिए यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद आतंकवादी राइफल के साथ शिविर में छिप गया था।

अधिकारियों ने बताया कि त्राल इलाके के नगबाल के रहने वाले मलिक ने .12 बोर की राइफल के साथ 30 मई को सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादी को बुधवार को फिर से आत्मसमर्पण के लिए मनाने की कोशिश की थी और यहां तक कि उसके माता-पिता को भी उसे मनाने के लिए बुलाया था। हालांकि मलिक ने आत्मसमर्पण से इनकार कर दिया था।

उसने सुरक्षा बलों की ओर गोलीबारी शुरू कर दी थी और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें वह मारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान