लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में लोगों की हत्या करने वाला आतंकवादी पुलवामा मुठभेड़ में मारा गया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:44 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 अक्टूबर श्रीनगर में हाल में आम लोगों की हत्या करने में शामिल रहा एक आतंकवादी शुक्रवार को पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के वाहीबाग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी और इसके बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान बाद में मुठभेड़ में तब्दील हो गयी, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘हाल ही लोगों की हत्या में संलिप्त रहा एक आतंकवादी पुलवामा में मुठभेड़ में मारा गया है।’’

पुलिस ने बताया कि कि मारे गये आतंकवादी की पहचान शाहिद बशीर शेख के रूप में की गयी है । पुलिस ने बताया कि वह श्रीनगर का रहने वाला था ।

उन्होंने बताया, ‘‘वह मोहम्मद शफी डार की हत्या में शामिल था। यह हत्या दो अक्टूबर को की गयी थी। डार ऊर्जा विकास विभाग में कार्यरत थे। इस हत्या में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था ।’’

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच शुक्रवार की शाम श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ शुरू हुयी है। प्रवक्ता ने बताया कि विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित