लाइव न्यूज़ :

आतंकवादी नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए काडर भर्ती करने की कोशिश में : लेफ्टिनेंट जनरल जोशी

By भाषा | Updated: January 16, 2021 01:10 IST

Open in App

उधमपुर, 15 जनवरी सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादी नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए काडर को भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं और निरंतर चलाए जा रहे आतंकवाद रोधी अभियानों ने पाकिस्तान में राज्य इतर तत्वों को अपनी रणनीति पर पुनः विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।

उधमपुर में सेना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत में लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने सेना की कामयाबी रेखांकित की और सैनिकों की बहादुरी की सराहना की।

उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर निरंतर अभियान और अंदरूनी इलाकों में एजेंसियों के अभियानों से पाकिस्तान में बैठे राज्य इतर तत्व अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि सीमा पार बैठे आतंकवादी नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए काडर को भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और शासन में सुधार ने अहम प्रभाव डाला है तथा आम लोगों का सरकारी संस्थानों में विश्वास बहाल करने में मदद मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह