लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में मारे गए आतंकवादी को आत्मघाती हमला करने का काम सौंपा गया था: जम्मू कश्मीर पुलिस

By भाषा | Updated: November 12, 2021 12:45 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 नवंबर श्रीनगर में मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी को शहर में आत्मघाती हमला करने का काम सौंपा गया था और वह आतंकवादी संगठन मुजाहिदीन गजवत उल हिंद का सदस्य था। वहीं, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) का जिला कमांडर है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर में मारा गया आतंकवादी फरवरी 2019 में पुलवामा के लेथपोरा में हुए आत्मघाती हमले के एक आरोपी का रिश्तेदार था, जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ श्रीनगर में मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान पुलवामा के ख्रेव के आमिर रियाज के तौर पर हुई है, जो घोषित आंतकवादी संगठन मुजाहिदीन गजवत उल हिंद का सदस्य था। वह लेथपोरा आतंकवादी हमले के एक अरोपी का रिश्तेदार था और उसे आत्मघाती हमला करने का काम सौंपा गया था।’’

मुठभेड़ श्रीनगर के बेमिना इलाके की हमदानिया कॉलोनी इलाके में बृहस्पतिवार शाम शुरू हुई थी। मुठभेड़ स्थल से आतंकवादी का शव और एक एके राइफल तथा कुछ गोला बारूद बरामद हुआ है।

मुजाहिदीन गजवत उल हिंद ने ‘‘हमले’’ की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके तीन सदस्यों ने ‘‘सीआरपीएफ के एक शिविर पर हमला किया।’’

इस बीच, पुलिस ने बताया कि कुलगाम हमले में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) का जिला कमांडर है। पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ मारे गए आतंकवादियों की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के जिला कमांडर शिराज मोल्वी और यावर भट के तौर पर हुई है।’’

उन्होंने बताया कि शिराज 2016 से सक्रिय था और युवाओं को आतंकवादी संगठनों में शामिल करने में उसकी भूमिका थी। वह कई आम नागरिकों की हत्या के मामलों में भी शामिल था।

कश्मीर के आईजीपी ने कहा, ‘‘ यह (आतंकवादियों का मारा जाना) हमारे लिए एक बड़ी सफलता है।’’

कुलगाम के चावाल्गम में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करने के बाद तलाश अभियान शुरू किया था, उसके बाद ही यह मुठभेड़ शुरू हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे