लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी 2018 में पाकिस्तान गया था: पुलिस

By भाषा | Updated: August 10, 2021 18:44 IST

Open in App

जम्मू, 10 अगस्त पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पिछले सप्ताह मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक फरवरी 2018 में वैध भारतीय पासपोर्ट पर पाकिस्तान गया था।

राजौरी जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए थे।

अभियान का नेतृत्व करने वाली राजौरी एसपी शीमा नबी कस्बा ने कहा, "आतंकवादियों में से एक (जो मुठभेड़ में मारा गया था) की पहचान रामनगरी (शोपियां जिले) के मोहम्मद यूसुफ तांत्रे के बेटे रमीस अहमद तांत्रे के रूप में हुई। उसने फरवरी 2018 में वैध भारतीय पासपोर्ट पर पाकिस्तान की यात्रा की थी।"

उन्होंने बताया कि उसके बाद रमीस के लौटने का पता नहीं चला।

एसपी ने कहा, "इसकी आगे जांच की जा रही है।"

उन्होंने बताया कि दूसरे आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। छह अगस्त को जम्मू-कश्मीर पुलिस को पंगई गांव में आतंकियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था।

तलाशी के दौरान, मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया।

इस संबंध में थानामंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच