लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आंतकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद

By भाषा | Updated: January 23, 2021 16:02 IST

Open in App

जम्मू, 23 जनवरी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। बल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि मंडी कस्बे से 10 किलोमीटर दूर हाडीगुडा के दोबा मोहल्ला वन क्षेत्र में तलाश अभियान के दौरान आज दोपहर इस ठिकाने का पता चला।

उन्होंने बताया कि खास खुफिया जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ ने तलाश अभियान शुरू किया, जिसके बाद इस ठिकाने से एक एके-47 राइफल, तीन चीनी पिस्तौल सहित काफी संख्या में कारतूस और चार हथगोले बरामद किए गए। इस संबंध में और अधिक ब्योरे का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos