लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त

By भाषा | Updated: February 26, 2021 21:56 IST

Open in App

जम्मू, 26 फरवरी सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऊपरी सिलधर और रंजाती चोटी, राउसोवाली चोटी के पास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधि के बारे में एक विश्वसनीय स्रोत से मिली विशिष्ट जानकारी के आधार पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के एक संयुक्त दल ने इन इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एक भूमिगत ठिकाना मिला।

अधिकारियों ने बताया कि ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए, जिनमें दो मैगजीन के साथ एक एके-47 राइफल और 150 कारतूस, एक रॉकेट लॉन्चर, 16 यूबीजीएल ग्रेनेड, चार हैंड ग्रेनेड के अलावा एंटेना समेत दो वीएचएफ रेडियो सेट शामिल हैं।

माहोर थाना में विस्फोटक सामग्री अधिनियम और कानून की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले में जांच शुरू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग