लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश, 19 हथगोले बरामद

By भाषा | Updated: May 9, 2021 13:35 IST

Open in App

जम्मू, नौ मई सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारा और 19 हथगोले बरामद किए।

सुरक्षा बलों ने साथ ही ग्रेनेड हमलों से सीमावर्ती जिले में शांति भंग करने की आतंकवादी योजना को भी नाकाम कर दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। यह अभियान सुरनकोट के फगला इलाके में सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया था।

आतंकवादियों द्वारा एनएच 144ए (जम्मू-पुंछ राजमार्ग) पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाए जाने की सटीक सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस ने फगला इलाके में संयुक्त अभियान चलाया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दोनों एजेंसियों ने प्राकृतिक गुफा जैसे ठिकाने में छिपाकर रखे ग्रेनेड का भारी जखीरा बरामद किया। कुल 19 हथगोले बरामद किए गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि ग्रेनेड के बरामद होने से पुंछ में शांति को बाधित करने की साजिश नाकाम हो गई।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस ठिकाने का पर्दाफाश होने से सुरक्षाबलों पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। सेना और पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और क्षेत्र में स्थिरता कायम करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए अपने साहस को एक बार फिर साबित किया है।’’

जम्मू क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में विस्फोटकों की बरामदगी का यह दूसरा बड़ा मामला है।

सुरक्षाबलों ने शनिवार को डोडा जिले के चकरांदी गांव से हथियार और विस्फोटकों का भारी जखीरा बरामद किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी