लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस बस पर आतंकी गोलीबारी, दो पुलिसकर्मियों की मौत, 12 घायल

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:19 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 दिसंबर श्रीनगर शहर के बाहरी हिस्से में आतंकवादियों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस की बस पर गोलीबारी की। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को पंथा चौक इलाके के जेवान में हुई। अधिकारियों ने बताया कि हमले में कम से कम 14 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया और इनमें से दो की मौत हो गई।

जान गंवाने वालों में सशस्त्र पुलिस का एक सहायक उप-निरीक्षक भी शामिल है। अब तक हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos