लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पकड़े गए आतंकी का यूपी से कनेक्शन है, राज्‍य की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है: यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार

By अनुराग आनंद | Updated: August 22, 2020 15:19 IST

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए ISIS के संचालक को आज 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ से संपर्क करने के बाद उत्तर प्रदेश का आतंकवाद रोधी दस्ता दिल्ली रवाना हो गया है।इसके अलावा एटीएस दस्ते की एक टीम बलरामपुर भी गई है।दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के रिज रोड इलाके से आईएसआईएस के एक कथित आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से आईईडी विस्फोटक बरामद किए हैं।

नई दिल्ली:दिल्ली के धौलाकुआं में पकड़े गए आतंकी का उत्‍तर प्रदेश से कनेक्‍शन मिला है। उसके सहयोगी भी ऐक्टिव होंगे, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। राज्‍य की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने ये कहा है।  

बता दें कि दिल्ली में आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है और राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) की एक-एक टीम दिल्ली तथा बलरामपुर रवाना हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए ISIS के संचालक को आज 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने सभी पुलिस अधिकारियों, खास तौर पर क्षेत्र में तैनात अफसरों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की हिदायत दी है।

अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के एक महीने के भीतर आतंकी हमला करने की थी योजना-

यूपी राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली में गिरफ़्तार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी आतंकवादी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसकी अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के एक महीने के भीतर आतंकी हमला करने की योजना थी।

प्रवक्ता के मुताबिक पकड़े गए आतंकवादी ने यह भी बताया है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले साल के अंत में हुई हिंसा में उपद्रवियों से वसूली, संपत्तियों की कुर्की के नए क़ानून और राज्य में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अल्पसंख्यक समुदाय के 47 अपराधियों के मारे जाने का बदला लेने की भी तैयारी थी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ से संपर्क करने के बाद उत्तर प्रदेश का आतंकवाद रोधी दस्ता दिल्ली रवाना हो गया है। इसके अलावा दस्ते की एक टीम बलरामपुर भी गई है। गिरफ्तार आतंकी बलरामपुर का निवासी बताया जा रहा है । गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के रिज रोड इलाके से आईएसआईएस के एक कथित आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से आईईडी विस्फोटक बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी शुक्रवार रात को मुठभेड़ के बाद हुई है।  

आईएसआईएस के आतंकी की गिरफ्तारी के बाद नोएडा में भी अलर्ट-

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ द्वारा आईएसआईएस के आतंकी की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है जिसके बाद नोएडा में करीब 200 प्रवेश बिंदुओं पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (प्रथम) राजेश एस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने एक मुठभेड़ के बाद आईएसआईएस के आतंकी मोहम्मद युसूफ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि युसूफ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों की रेकी की थी,तथा उसके कुछ साथी भागकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं । उन्होंने बताया कि इसी कारण उसकी गिरफ्तारी के बाद यहां रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नोएडा में भी रेड एलर्ट के तहत संदिग्ध वाहनों की चेंकिग की जा रही हैं एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशदिल्लीकेसआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया