लाइव न्यूज़ :

भारत के तटीय क्षेत्रों में पड़ोसी देश के आतंकवादियों के हमले से इनकार नहीं किया जा सकता: राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: September 28, 2019 00:35 IST

रक्षा मंत्री पुलवामा हमले के बाद वायु सेना द्वारा बालाकोट में आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हमले का हवाला दे रहे थे।

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी देश के आतंकवादियों द्वारा भारत के तटीय क्षेत्रों में आतंकवादी हमलों की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन सरकार तटीय और समुद्री क्षेत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। केरल के कोल्लम में माता अमृतानंदमयी देवी के 66वे जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि भारत उसे परेशान करने वालों को चैन से नहीं रहने देगा। रक्षा मंत्री पुलवामा हमले के बाद वायु सेना द्वारा बालाकोट में आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हमले का हवाला दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि हमारे पड़ोसी देश के आतंकवादी (गुजरात के) कच्छ से लेकर केरल तक फैले हमारे तटीय क्षेत्रों पर बड़े हमले कर सकते हैं। रक्षा मंत्री के तौर पर मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे देश की समुद्री रक्षा पूरी तरह से मजबूत और सुदृढ़ है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘हम पूरी तरह से तटीय और समुद्री रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ पुलवामा हमले के संबंध में उन्होंने कहा कि हमारे देश का कोई भी नागरिक हमारे सैनिकों द्वारा दी गई कुर्बानी को नहीं भूल सकता है।’’ उस दौरान राजनाथ सिंह केन्द्रीय गृह मंत्री थे।

सिंह ने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि पुलवामा हमले के कुछ दिन बाद, हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में हमले किए। हम किसी को परेशान नहीं करते हैं लेकिन अगर कोई हमें परेशान नहीं करे तो हम उन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वैसा देश जो अपने सैनिकों की कुर्बानी याद नहीं करता, उसे दुनिया में कहीं आदर नहीं मिलता।’’

सिंह ने कहा कि यह न भूलें कि जिन सैनिकों ने देश के लिए कुर्बानी दी, उनके भी माता-पिता हैं। हम उनके साथ खड़े हैं और सैनिकों के परिवारों द्वारा दी गई कुर्बानी का सम्मान करते हैं।’’

टॅग्स :राजनाथ सिंहपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां