लाइव न्यूज़ :

जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर चेकिंग के दौरान आतंकी हमला, ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

By सुरेश डुग्गर | Updated: September 12, 2018 11:18 IST

Terrorist Attacked Jammu Srinagar: जवानों ने बुधवार को उधमपुर के झज्जर कोटली के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान वाहनों की कतार में शामिल एक ट्रक में सवार आतंकियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए।

Open in App

नई दिल्ली, 12 सितंबर: जम्मू-कश्मीर में आंतकियों ने एक बार फिर से जवानों को अपना निशाना बनाया है। उधमपुर जिले में बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जहां से एक रास्‍ता वैष्‍णो देवी के तीर्थस्थान की ओर जाता है वहां आतंकी हमला हुआ है। पुलिस के अनुसार, आतंकियों के एक दल ने वाहनों की चेकिंग कर रहे एक पुलिस दल पर फायरिंग की है।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम पर इस हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हुए हैं, जिसके बाद सेना की टीम ने जम्मू-श्रीनगर हाइवे के आसपास के इलाकों में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। हमलावर आतंकियों के दल में दो से तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है, वहीं इस वारदात में अब तक किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। साथ ही ट्रक से एक AK-47 और तीन मैगजीन बरामद की है।

स्थानीय सू्त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम ने बुधवार को उधमपुर के झज्जर कोटली के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान वाहनों की कतार में शामिल एक ट्रक में सवार आतंकियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद नाके पर मौजूद जवानों ने इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत सेना और सीआरपीएफ के ऑफिसर्स को मामले से अवगत कराया। इसके बाद ऊधमपुर स्थित सेना की उत्तरी कमान से एक विशेष टीम को मौके पर भेजकर गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों के इस दल में दो से तीन सदस्यों के शामिल होने की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए हाइवे के आसपास के इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है। जिस स्थान पर यह हमला हुआ है, वहां से 40 किमी के परिक्षेत्र में ही सेना की उत्तरी कमान का मुख्यालय और नगरोटा का सैन्य कैंप स्थित है।

नगरोटा के सैन्य कैंप पर साल 2016 में एक आतंकी हमला भी हो चुका है, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इस हमले के बाद किसी भी प्रकार का रिस्क लेने के मूड में नहीं दिख रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले कई बार आतंकी जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर सुरक्षाबलों पर हमला कर चुके हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं