लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकी हमले का लक्ष्य जारी शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारना : जम्मू कश्मीर भाजपा

By भाषा | Updated: October 7, 2021 23:36 IST

Open in App

जम्मू, सात अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवादियों द्वारा नागरिकों की लक्षित हत्याओं का उद्देश्य शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारना और घाटी से अल्पसंख्यकों के नए सिरे से पलायन की शुरुआत करना है।

प्रदेश भाजपा ने कहा कि पार्टी कश्मीर में नागरिकों, खासतौर पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय करेगी, ताकि कश्मीरियत के मूल सिद्धांत को कायम रखा जा सके।

भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि ये आतंकी हमले ऐसे समय किए जा रहे हैं, जब घाटी में शांति प्रक्रिया पटरी पर अंतत: लौट आई है और कश्मीर में पर्यटकों व निवेशकों का आना बढ़ गया है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने कहा कि श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या आतंकवादियों की हताशा को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि वह इस बर्बर कृत्य की निंदा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!