लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवादी और उसका सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 6, 2021 20:07 IST

Open in App

श्रीनगर, छह दिसंबर जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक आतंकवादी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के सोपोर के निंगली इलाके में एक आतंकवादी की मौजूदगी के संबंध में खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों द्वारा एक घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान, एक आतंकवादी और उसके सहयोगी को सुरक्षाबलों के खोजी दल द्वारा चुनौती दी गई। दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क सुरक्षाबलों के जवानों ने उन्हें चतुराई से पकड़ लिया।’’

प्रवक्ता के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों की पहचान सोपोर के तौफीक काबू और उसके सहयोगी बिलाल अहमद कालू के रूप में की गयी है।

पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए