लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में अस्थिरता के लिए आतंकी गतिविधियां मुख्य वजह :एससीओ

By भाषा | Updated: July 15, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई अफगानिस्तान में तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में तेजी से विस्तार होने के बीच शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने कहा है कि आतंकी संगठनों की गतिविधियां देश में अस्थिरता की एक मुख्य वजह है। इसके साथ ही संगठन ने सभी संबद्ध पक्षों से अप्रत्याशित परिणाम देने वाले कार्यों से दूर रहने की अपील की।

एससीओ ने अफगानिस्तान में स्थिरता और विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय समन्वय भूमिका के तहत वैश्विक संगठनों और सभी हितधारक देशों से सहयोग बढ़ाने की भी अपील की।

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में बुधवार को एक बैठक में भारत, चीन, पाकिस्तान, रूस और आठ सदस्यीय समूह (एससीओ) के अन्य देशों के विदेश मंत्रियों ने अमेरिकी सैनिकों की अगस्त अंत तक पूर्ण वापसी की संभावना के बीच अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

एससीओ ने अपने इस रुख को भी दोहराया कि अफगानिस्तान में टकराव को सुलझाने के लिए राजनीतिक वार्ता के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। साथ ही, उसने अफगान नीत शांति प्रक्रिया का समर्थन किया जो भारत के रुख के समान है।

बैठक के बाद एक संयुक्त बयान में एससीओ ने अफगानिस्तान में जारी हिंसा और आतंकी हमलों की निंदा की तथा देश के उत्तरी प्रांतों में विभिन्न अलगाववादी और चरमपंथी समूहों का प्रभाव बढ़ने को लेकर विशष तौर पर चिंता प्रकट की।

एससीओ ने कहा, ‘‘हम अफगानिस्तान में जारी हिंसा और उन आतंकी हमलों की निंदा करते हैं जिनमें देश के प्राधिकारों के प्रतिनिधि तथा आम नागरिक मारे गये तथा उन्हें शीघ्र रोकने की अपील करते हैं। हम इस बात का जिक्र करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की गतिविधि देश में अस्थिरता की एक मुख्य वजह बनी हुई है। ’’

विदेश मंत्रियों की यह बैठक एससीओ-अफगानिस्तान संपर्क समूह के ढांचे के तहत हुई।

बयान के मुताबिक एससीओ सदस्य देशों ने क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों और खतरों से निपटने के लिए अफगानिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाने की अपनी तैयारी की पुष्टि की।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पिछले कुछ हफ्तों में सिलसिलेवार आतंकी हमले हुए हैं। अमेरिका अगस्त के अंत तक वहां से अपने सैनिकों को पूरी तरह से वापस बुलाना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos