लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद संबंधित हिंसा करीब 50 प्रतिशत घटी है : सैन्य अधिकारी

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:09 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 जून जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद संबंधित हिंसा में करीब 50 प्रतिशत की कमी आई है लेकिन सीमा पार से नियंत्रित कुछ आपराधिक तत्व और देश के भीतर मौजूद दुश्मन निहत्थे लोगों की हत्या कर लोगों के बीच डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सेना के चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडे ने कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं को बताया, “हिंसा के मापदंड करीब 50 प्रतिशत तक घटे हैं। स्थिति बहुत अच्छी है और पूरे कश्मीर में स्थिरता है।”

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की तरफ से असैन्य नागरिकों, नेताओं और निहत्थे पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर डर का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कहा, “इनमें से कुछ आपराधिक तत्व सीमा पार से नियंत्रित हो रहे हैं और कुछ देश के भीतर मौजूद दुश्मनों से। ये दुश्मन शांति, स्थिरता एवं विकास से इतने निराश हैं कि वे दुकानदारों, नेताओं और निहत्थे पुलिसकर्मियों की हत्या कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि पुलिस इन छोटी-मोटी घटनाओं पर लगाम लगा लेगी।

एक सवाल के जवाब में लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कहा कि आज की तारीख में करीब 200 आतंकवादी कश्मीर में सक्रिय हैं।

सेना ने हंदवाड़ा के बेदकूट में आर्मी गुडविल स्कूल का नाम बदलकर कर्नल आशुतोष शर्मा के नाम पर रखने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था जो पिछलेसाल मई में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए