फ्रांसः 'अल्लाहु अकबर' चीखते दहशतगर्द ने मचाई तबाही, 2 की मौत

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 13, 2018 08:57 IST2018-05-13T08:50:56+5:302018-05-13T08:57:42+5:30

न्यूज एजेंसी एएफपी ने पेरिस पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया है कि हमलावर को मार गिराया गया है।

terror probe central Paris knifeman shouted "Allahu akbar" | फ्रांसः 'अल्लाहु अकबर' चीखते दहशतगर्द ने मचाई तबाही, 2 की मौत

फ्रांसः 'अल्लाहु अकबर' चीखते दहशतगर्द ने मचाई तबाही, 2 की मौत

पेरिस, 13 मईः सुरक्षा सूत्र के अनुसार मध्य पेरिस में चाकू से हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। अभियोजकों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा, पेरिस में हमलावर ‘‘अल्लाह अकबर’’ चिल्ला रहा था। फ्रांस पुलिस इसे आतंकी हमला करार दे रही है।




न्यूज एजेंसी एएफपी ने पेरिस पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया है कि हमलावर को मार गिराया गया है। घटना भारतीय समयानुसार शनिवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार हमलावर हाथ में चाकू लिए सेंट्रल पेरिस में घुसा और आते ही सीधे लोगों पर चाकू चलाना शुरू कर दिया।


वह लगातार अल्लाहु अकबर चिल्ला रहा था औ वहां मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा था। पूरे मामले को जब लोग समझ पाते हमालवर ने करीब छह लोगों को घायल कर दिया था। इसमें दो की मौत हो गई।

English summary :
Prosecutors citing witnesses say a knifeman shouted "Allahu akbar" as he went on a rampage in central Paris, prompting the launch of a terror probe.


Web Title: terror probe central Paris knifeman shouted "Allahu akbar"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे