लाइव न्यूज़ :

आतंकी मॉड्यूल : महाराष्ट्र एटीएस ने एक और शख्स को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 19, 2021 14:57 IST

Open in App

मुंबई, 19 सितंबर महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने हाल में दिल्ली पुलिस द्वारा पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एटीएस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एटीएस ने अभी इस व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की है। उसे शनिवार रात को ठाणे जिले के मुंब्रा शहर से पकड़ा गया। उसके बारे में जाकिर हुसैन शेख (45) से सूचना मिली थी। एटीएस ने शेख को शुक्रवार को मुंबई के जोगेश्वरी से गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि शेख से मिली सूचना के आधार पर राज्य की एटीएस ने कई जगह छापे मारे और मुंब्रा से इस शख्स को पकड़ लिया। वे आतंकी मॉड्यूल में उसकी भूमिका की जांच कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से प्रशिक्षण ले चुके दो आतंकवादियों समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही मंगलवार को आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। अधिकारियों ने बताया था कि आतंकवादियों ने देशभर में कई धमाके करने की कथित तौर पर साजिश रची थी।

सूत्रों ने बताया था कि छह संदिग्ध आतंकवादियों में से एक मोहम्मद शेख मुंबई के धारावी का रहना वाला है। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान जाकिर का नाम सामने आया था।

मुंबई में जाकिर शेख के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के तहत एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एटीएस ने शनिवार को मुंबई की एक अदालत को बताया कि जाकिर शेख को महाराष्ट्र तथा अन्य स्थानों पर विस्फोटकों का इस्तेमाल करके आतंकवादी हमले करने की आपराधिक साजिश के संबंध में गिरफ्तार किया गया।

उसने कहा था कि शेख ‘‘पड़ोसी देश के किसी एंटनी’’ नाम के व्यक्ति के संपर्क में था और एटीएस यह पता लगाना चाहती है कि यह व्यक्ति कौन है तथा षडयंत्र में उसकी क्या भूमिका है।

अदालत ने शनिवार को जाकिर शेख को 20 सितंबर तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित