लाइव न्यूज़ :

आतंकी कमांडर ढेर, ग्रेनेड हमले में दो जवान जख्‍मी

By सुरेश डुग्गर | Updated: February 6, 2019 22:18 IST

कुलगाम से मिली सूचनाओं में बताया गया है कि आतंकियों ने अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे लारू गांव में स्थित सीआरपीएफ की 18वीं वाहिनी के शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया।

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। इस बीच, कुलगाम में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में दो सीआरपीएफ कर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, चार बजे सेना की 55 आरआर और राज्य पुलिस के जवानों का एक संयुक्त कार्यदल चकूरा पुलवामा से गुजर रहा था। गांव के बाहरी छोर पर एक जगह छिपे बैठे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला किया। लेकिन जवान इस हमले में बच गए और उन्होंने तुरंत अपनी पोजीशन ले जवाबी फायर किया।

आतंकियों ने जवानों की जवाबी कार्रवाई से बचते हुए गांव के भीतर एक जगह शरण ले ली। जवानों ने उसी समय घेरा डाला और तलाशी अभियान शुरू किया। करीब 20 मिनट बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलवामा स्थित एक परिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। चकूरा मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर के जिला कमांडर इरफान अहमद शेख के रूप में हुई है।फिलहाल, उसके अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है।

इस बीच कुलगाम से मिली सूचनाओं में बताया गया है कि आतंकियों ने अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे लारू गांव में स्थित सीआरपीएफ की 18वीं वाहिनी के शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड शिविर के भीतरी हिस्से में गिरा और एक जाेरदार धमाके के साथ फट गया। इस हमले में दो जवान जख्मी हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अलबत्ता, पुलिस ने एक ही सीआरपीएफ कर्मी के घायल होने की पुष्टि की है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे