लाइव न्यूज़ :

पुलिस आने की सूचना मिलने से घबराये व्यक्ति की दूसरी मंजिल से कूदने पर गयी जान

By भाषा | Updated: September 16, 2021 16:24 IST

Open in App

पालघर, 16 सितंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस आने की झूठी सूचना मिलने पर एक गांव का 35 वर्षीय उप सरपंच इमारत की दूसरी मंजिल से घबराकर कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश गायकवाड़ ने बताया कि यह घटना मंगलवार और बुधवार के बीच वाली रात को हुई जब कासा के ग्रामीणों का एक समूह गणपति पंडाल के बगल में एक इमारत में ताश खेलने के लिए इकट्ठा हुआ था।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक तड़के करीब तीन बजे, इमारत के चौकीदार ने सूचना दी कि पुलिस आ रही है। वहां ताश खेल रहे लोगों में से कई ने घबराहट में आकर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

उन्होंने कहा कि उप सरपंच राजू जगदेव भागने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई जबकि घायल हुए अन्य लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कासा पुलिस ने दुर्घटनावश मौत होने का मामला दर्ज किया है।

चौकीदार ने दो लोगों को इमारत की ओर आता देख सोचा कि वे पुलिसकर्मी हैं और वहां ताश खेल रहे लोगों को बताया कि पुलिस आ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब