लाइव न्यूज़ :

10वीं, 12वीं कक्षाओं के टर्म-1 की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी, कार्यक्रम 18 अक्टूबर को जारी होगा:सीबीएसई

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं के ‘टर्म-1’ की बोर्ड परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में ‘ऑफलाइन’ आयोजित की जाएंगी तथा इसके कार्यक्रम की घोषणा 18 अक्टूबर को की जाएगी।

बोर्ड ने कहा कि परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होंगी और परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे के बजाय, पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे शुरू होगी।

अकादमिक सत्र को विभाजित करते हुए दो चरणों में परीक्षाएं लेकर पाठ्यक्रम को समाहित करना कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जुलाई में सीबीएसई द्वारा 2021-22 में 10वीं और 12 वीं की परीक्षाओं के लिए विशेष मूल्यांकन योजना का हिस्सा है।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘टर्म-1 की परीक्षाएं लेने के बाद अंकों के रूप में परिणामों की घोषणा की जाएगी। प्रथम टर्म के बाद किसी भी छात्र को पास (उत्तीर्ण), कंपार्टमेंट और आवश्यक रिपीट श्रेणियों में नहीं रखा जाएगा। अंतिम परिणामों की घोषणा टर्म-1 और टर्म-2 की परीक्षा के बाद की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रैक्टिकल परीक्षाएं या आंतरिक मूल्यांकन, टर्म-1 परीक्षाओं के संपन्न होने से पहले स्कूलों में पूरा किया जाएगा।’’

भारद्वाज ने कहा कि टर्म-2 की परीक्षा मार्च अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी और क्या यह वस्तुनिष्ठ या लंबे उत्तरों वाली होगी, वह देश में कोविड -19 की स्थिति पर निर्भर करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?