लाइव न्यूज़ :

'10वीं, 12वीं कक्षाओं के टर्म-1 की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी, कार्यक्रम 18 अक्टूबर को जारी होगा'

By भाषा | Updated: October 14, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं के ‘टर्म-1’ की बोर्ड परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में ‘ऑफलाइन’ आयोजित की जाएंगी तथा इसके कार्यक्रम की घोषणा 18 अक्टूबर को की जाएगी।

बोर्ड ने कहा कि परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होंगी और परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे के बजाय, पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे शुरू होगी।

अकादमिक सत्र को बांट दो चरणों में परीक्षाएं करा पाठ्यक्रम को समाहित करना कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जुलाई में सीबीएसई द्वारा 2021-22 के लिए 10वीं और 12 वीं की परीक्षाओं के लिए घोषित विशेष मूल्यांकन योजना का हिस्सा है।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘टर्म-1 की परीक्षाएं लेने के बाद अंकों के रूप में परिणामों की घोषणा की जाएगी। प्रथम टर्म के बाद किसी भी छात्र को पास (उत्तीर्ण), कंपार्टमेंट और आवश्यक रिपीट श्रेणियों में नहीं रखा जाएगा। अंतिम परिणामों की घोषणा टर्म-1 और टर्म-2 की परीक्षा के बाद की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रैक्टिकल परीक्षाएं या आंतरिक मूल्यांकन, टर्म-1 परीक्षाओं के संपन्न होने से पहले स्कूलों में पूरा किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि इसमें निर्धारित अंक का आवंटन पाठ्यक्रम में कुल अंक का 50 प्रतिशत होगा और स्कूलों को पूरी योजना के बारे में अलग से सूचित किया जायेगा ताकि वे जरूरी तैयारी कर सके।

भारद्वाज ने कहा कि टर्म-2 की परीक्षा मार्च अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी और क्या यह वस्तुनिष्ठ या लंबे उत्तरों वाली होगी, वह देश में कोविड -19 की स्थिति पर निर्भर करेगी।

गौरतलब है कि सीबीएसई 12वीं कक्षा में 114 विषय और 10वीं कक्षा में 75 विषय पेश करता है।

भारद्वाज ने कहा कि सीबीएसई को 189 विषयों के लिये परीक्षा का आयोजन करना होता है। अगर परीक्षा सभी विषयों के लिये ली जाए तो परीक्षा की अवधि 40-45 दिनों की होगी ।

उन्होंने कहा कि ऐसे में छात्रों की स्कूली पढ़ाई का कम से कम नुकसान हो, इसके लिए सभी विषयों को दो भागों में बांटा है।

उन्होंने कहा कि इसमें प्रमुख (मेजर) विषयों की परीक्षा तय तारीख के आधार पर संबंधित स्कूलों में ही होगी। जबकि लघु (माइनर) विषयों के लिए सीबीएसई ऐसे स्कूलों का एक समूह बनाएगा, जहां ये विषय पढ़ाए जाते हैं और उसके आधार पर ही तारीख जारी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण