लाइव न्यूज़ :

असम-मिजोरम सीमा पर तनाव व्याप्त, केंद्रीय बल कर रहे गश्त

By भाषा | Updated: August 1, 2021 15:45 IST

Open in App

सिलचर/गुवाहाटी, एक अगस्त असम-मिजोरम सीमा पर रविवार को भी तनाव व्याप्त रहा। आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले ट्रकों सहित अन्य वाहनों के आवागमन पर वहां प्रतिबंध रविवार छठे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हिंसा प्रभावित क्षेत्र लैलापुर के अंदर और इसके आसपास तथा अंतरराज्यीय सीमा पर स्थिति शांत है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बड़ी संख्या में जवान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 306 पर गश्त कर रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के राजनीतिक सचिव जयंत एम बरूआ के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल असम पुलिस के एक दिवंगत कर्मी के घर गया और सोमवार को स्थिति से निपटने में बल के साहस की सराहना की।

असम की बराक घाटी में अधिकारियों ने कहा कि वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है, जबकि एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा में कोई रोक नहीं है।

कोविड-19 प्रबंधन से जुड़ी सामग्री सहित आवश्यक आपूर्ति के साथ दर्जनों ट्रक कछार जिले में काबुगंज-ढोलाई के बीच खड़े हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि मिजोरम की ओर जाने वाले मार्गों की संगठित नाकेबंदी हटा दी गई है और कोई भी समूह अब सड़कों पर ट्रकों या अन्य वाहनों को रोकने के लिए मौजूद नहीं है, लेकिन नाराज नागरिक वाहनों को रोक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मिजोरम की ओर से भी वाहन असम में प्रवेश नहीं कर रहे हैं और सिर्फ आधिकारिक तथा सुरक्षा वाहन ही सड़कों पर परिचालित हो रहे हैं।

विवादित सीमावर्ती क्षेत्र में सोमवार को दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच हुई भीषण गोलीबारी के बाद बराक घाटी में कई समूहों ने नाकेबंदी कर दी, जिसका पड़ोसी राज्य ने कड़ा विरोध किया।

हिंसा में छह पुलिसकर्मी सहित असम के सात लोग मारे गये और 50 से अधिक घायल हो गये।

असम की बराक घाटी के कछार, करीमगंज और हाइलाकांडी जिले मिजोरम के तीन जिलों आइजोल, कोलासिब और मामित के साथ 164.6 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग