लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोलकाता में भाजपा के रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी के बाद माहौल तनावपूर्ण

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:41 IST

Open in App

कोलकाता, 18 जनवरी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में सोमवार शाम को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब रासबिहारी एवेन्यू और चारु मार्केट इलाके के बीच हो रहे भाजपा के रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा लिए कुछ अज्ञात अपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर दी।

इसकी वजह से रोड शो का समापन टॉलीगंज ट्राम डिपो पर ही कर दिया गया जबकि इसका समापन रासबिहारी एवेन्यू पर होना था जिसे अक्सर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के पीछे का आंगन कहा जाता है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की रैली का नेतृत्व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और वरिष्ठ नेता शुभेन्दु अधिकारी कर रहे थे। जब रैली चारु मार्केट इलाके की ओर बढ़ी तो उपद्रवियों ने ईंट और पत्थर फेंके जिससे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

गौरतलब है कि शुभेन्दु अधिकारी हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में इसी साल अप्रैल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है।

एक अधिकारी ने बताया कि हमले ने नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपद्रवियों का पीछा किया जो आसपास की गलियों में भाग गए।

इसके बाद भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इलाके में खड़ी कुछ मोटरसाइकिलों और दुकानों में तोड़फोड़ की।

क्रोधित कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को घटना स्थल पर भेजा गया है।

राज्य सरकार में मंत्री अरूप बिश्वास ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू