लाइव न्यूज़ :

अंतरराज्यीय सीमा पर तनाव: हिमंत बिस्व सरमा ने मिजोरम के मुख्यमंत्री से की बात

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:56 IST

Open in App

गुवाहाटी/आइजोल, 26 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को मिजोरम के अपने समकक्ष ज़ोरमथांगा से पूर्वोत्तर के दो राज्यों के बीच सीमा पर जारी हिंसा को लेकर बात की और मतभेदों को दूर करने के लिए आइजोल के दौरे का प्रस्ताव रखा।

दोनों मुख्यमंत्री ट्विटर पर आमने-सामने हो गए थे, जब उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत की थी, जिन्होंने शनिवार को शिलांग में पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद पर एक बैठक की थी।

सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने अभी माननीय मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा जी से बात की। मैंने दोहराया कि असम हमारे राज्य की सीमाओं के बीच यथास्थिति और शांति बनाए रखेगा। मैंने आइजोल जाने और जरूरत पड़ने पर इन मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की है।’’

असम पुलिस ने दावा किया कि दिन के दौरान कछार जिले में मिजोरम की ओर से उपद्रवी तत्वों द्वारा किए गए पथराव में उसके कम से कम छह कर्मी घायल हो गए।

असम की ओर के स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लाठी, रॉड और यहां तक ​​कि राइफलों से लैस होकर आये सैकड़ों उपद्रवियों ने लैलापुर में असम पुलिस के कर्मियों पर हमला किया और उपायुक्त के कार्यालय से संबंधित वाहनों सहित कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

उनमें से कुछ ने दावा किया कि उपद्रवियों ने असम पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाईं, लेकिन इसकी तुरंत पुष्टि नहीं की जा सकी क्योंकि कई पुलिस अधिकारियों को की गई कॉल अनुत्तरित रहीं।

असम पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि असम की जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए लैलापुर में तैनात असम सरकार के अधिकारियों पर मिजोरम के बड़ी संख्या में शरारती तत्व पथराव और इस तरह के हमले कर रहे हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘हम इन बर्बरतापूर्ण कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं और असम की सीमा की रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराते हैं।’’

सूत्रों ने दावा किया कि पथराव की घटना में करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इस बीच, मिजोरम पुलिस ने कहा कि असम सीमा के पास कोलासिब जिले में अज्ञात शरारती तत्वों ने रविवार रात आठ किसानों की झोपड़ियों को आग लगा दी।

मिजोरम के पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) लालबियाकथांगा खियांगते ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना अशांत क्षेत्र में एटलांग धारा के पास रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। उन्होंने कहा कि ये गांव वैरेंगटे के किसानों के थे, जो असम का निकटतम सीमावर्ती है ।

खियांगटे ने कहा कि ये झोपड़ी असम के नजदीकी सीमावर्ती गांव वायरेंगटे के किसानों की है।

खियांगते ने कहा कि झोपड़ी मालिकों की शिकायत पर वायरेंगटे थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

जून से मिजोरम-असम की सीमा पर तनाव जारी है, जब असम पुलिस ने वायरेंगटे से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित ‘ऐटलांग हनार’ इलाके पर कथित तौर पर नियंत्रण कर लिया और पड़ोसी राज्य पर इसकी सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं