लाइव न्यूज़ :

असम-मिजोरम सीमा पर तनाव

By भाषा | Updated: July 16, 2021 00:13 IST

Open in App

हैलाकांडी/आईजोल, 15 जुलाई मिजोरम पुलिस कर्मियों द्वारा पुलिस शिविर के लिए अस्थायी शेड के निर्माण के बाद असम-मिजोरम सीमा के गांव गुतगुती में तनाव उत्पन्न हो गया है। असम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

मिजोरम ने हालांकि दावा किया कि जिस जमीन पर पुलिस शिविर शेड बनाया गया है, वह उसी की है और कहा कि अगर असम की ओर से उसके क्षेत्र में और कोई अतिक्रमण किया जाता है तो उसके बल किसी भी समय प्रहार करने के लिए तैयार हैं।

असम के हैलाकांडी जिले के कतलीचेर्रा क्षेत्र के पुलिस और वन अधिकारियों की टीम ने शेड की ओर जाने की कोशिश की लेकिन सड़कों की खराब स्थिति की वजह से कथित रूप से वहां पहुंच नहीं सकी।

असम पुलिस ने कहा कि 10 जुलाई को मुख्य सचिव स्तर की बैठक के बाद मिजोरम पुलिस द्वारा नए सिरे से ढांचे के निर्माण से लोगों में काफी आक्रोश है।

असम-मिजोरम सीमा पर तनाव अब बराक घाटी के तीन जिलों के प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

बताया जाता है कि मिजोरम पुलिस की कम से कम 200-250 पुलिस बटालियन असम में करीब तीन किलोमीटर अंदर शिविर के लिए शेड के निर्माण में लगी हुई हैं।

असम के रामनाथपुर थाने के प्रभारी लिटननाथ, घरमुरा के वन रेंज अधिकारी पी कलिता और पुलिस अधिकारियों की एक टीम इलाके में डेरा डाले हुए है।

कतलीचेर्रा से एआईयूडीएफ विधायक शुज़ाम उद्दीन लस्कर ने घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि वे विधानसभा के अगले सत्र में मामले को उठाएंगे। उन्होंने असम सरकार से अपने निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

इस बीच मिजोरम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों राज्यों ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है ताकि दोनों ओर से अतिक्रमण को रोका जा सके।

मिजोरम के पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) लालबियाकथांगा खियांगते ने पीटीआई-भाषा को बताया कि स्थिति बहुत ही अस्थिर है और अगर एक पक्ष दूसरे पर अतिक्रमण करने की कोशिश करता है तो दोनों राज्यों के बलों में किसी भी समय सशस्त्र संघर्ष हो सकता है।

वर्तमान में वैरेंगते में डेरा डाले हुए खियांगते ने कहा, “अगर असम की ओर से मिजोरम के क्षेत्र में और अतिक्रमण किया जाता है तो हमारे बल किसी भी समय प्रहार (गोलीबारी) करने के लिए तैयार है।”

उन्होंने इस आरोप का खडंन किया कि मिजोरम ने असम में छह किलोमीटर अंदर अतिक्रमण कर लिया है।

इससे पहले, मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचित किया था कि असम द्वारा लगाया गया यह आरोप कि मिजोरम के उपद्रवियों ने असम क्षेत्र में अतिक्रमण किया है, पूरी तरह से गलत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया