लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन सीमा पर तनावः सीएम शिवराज बोले- शहीद सपूत पर गर्व, एमपी को नाज, चीनी सामान का प्रयोग न करें

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 19, 2020 20:43 IST

स्व. दीपक सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. गत 16 जून को स्व. दीपक सिंह चीनी सेना के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में संघर्ष के दौरान शहीद हो गए थे.  इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चीनी सामान के बहिष्कार की अपील की.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दीपक जैसे भारत के सपूत के रहते भारत को कोई आँख उठाकर नहीं देख सकता. पूर्वी लद्दाख में भारतीय सैनिकों ने जिस साहस का  परिचय देकर चीन के घुसपैठिए सैनिकों के साथ संघर्ष किया है, उस पर समूचे भारत को गर्व है.शहीद स्व. दीपक सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि, पक्का मकान या प्लाट तथा उनकी धर्मपत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी.  

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रीवा जिले के फरेंदा गाँव पहुँचकर शहीद सैनिक स्व. दीपक सिंह की शवयात्रा में शामिल होकर कांधा भी दिया.

स्व. दीपक सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. गत 16 जून को स्व. दीपक सिंह चीनी सेना के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में संघर्ष के दौरान शहीद हो गए थे.  इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चीनी सामान के बहिष्कार की अपील की.

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दीपक जैसे भारत के सपूत के रहते भारत को कोई आँख उठाकर नहीं देख सकता. पूर्वी लद्दाख में भारतीय सैनिकों ने जिस साहस का  परिचय देकर चीन के घुसपैठिए सैनिकों के साथ संघर्ष किया है, उस पर समूचे भारत को गर्व है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके परिवार के साथ पूरा प्रदेश खड़ा है. चौहान ने कहा कि म.प्र. सरकार ने तय किया है कि शहीद स्व. दीपक सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि, पक्का मकान या प्लाट तथा उनकी धर्मपत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी.  

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शहीद स्व. दीपक सिंह के ग्राम के मार्ग का नामकरण उनके नाम से किया जाएगा. इसके साथ ही ग्राम में स्व. दीपक सिंह की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाया जायेगा.

मध्य प्रदेश के इस देशभक्त के बलिदान पर प्रदेश का हर नागरिक गर्व का अनुभव कर रहा है. परिजनों को शासन की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा. मुख्यमंत्री चौहान ने प्रारंभ में स्व. दीपक सिंह के निवास पहुँचकर उनके पिता गजराज सिंह गहरवार, पत्नी रेखा सिंह, भाई प्रकाश सिंह आदि से भेंट की और उन्हें सांतवना दी. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीद स्व. दीपक सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशलद्दाखशिवराज सिंह चौहानजम्मू कश्मीरचीनभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं