नाइजीरिया के नागरिक की मौत के बाद पश्चिमी दिल्ली में तनाव

By भाषा | Updated: March 29, 2021 00:42 IST2021-03-29T00:42:41+5:302021-03-29T00:42:41+5:30

Tension in West Delhi after the death of a Nigerian citizen | नाइजीरिया के नागरिक की मौत के बाद पश्चिमी दिल्ली में तनाव

नाइजीरिया के नागरिक की मौत के बाद पश्चिमी दिल्ली में तनाव

नयी दिल्ली, 28 मार्च दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में नाइजीरिया के 43 वर्षीय नागरिक की मौत के बाद रविवार को उसके हमवतन लोगों ने पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हिंसक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई के कारण उसकी मौत हुई। हालांकि, पुलिस ने आरोप को खारिज किया है।

पुलिस के मुताबिक, नाइजीरियाई नागरिक लियोहैंड लियेनी की मौत से गुस्साए अफ्रीकी देश के नागरिकों ने हंगामा किया। पुलिस के अनुसार शुरुआत में उनकी संख्या 20-30 थी लेकिन बाद में देखते ही देखते करीब 100 लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में शीशे तोड़ दिये।

उन्होंने कहा कि गुस्साई भीड़ ने स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया।

पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने उनसे मिलने आए नाइजीरिया उच्चायोग के अधिकारियों पर भी हमला किया।

वहीं, प्रदर्शनकारी नाइजीरियाई नागरिकों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के चलते लियेनी की मौत हुई।

पुलिस ने कहा कि हिंसक भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tension in West Delhi after the death of a Nigerian citizen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे