लाइव न्यूज़ :

रोडशो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव के बाद दक्षिण कोलकाता में तनाव

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:27 IST

Open in App

कोलकाता, 18 जनवरी रासबिहारी एवेन्यू और चारू बाजार इलाके के पास सोमवार को रोडशो कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा लिए हुए कुछ बदमाशों द्वारा पथराव के बाद दक्षिण कोलकाता में तनाव व्याप्त हो गया।

टॉलीगंज ट्राम डिपो से शुरू हुए रोड शो को रासबिहारी एवेन्यू तक जाना था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में रैली के चारू बाजार की तरफ बढ़ने के दौरान कुछ बदमाशों ने पथराव किया जिससे भगवा पार्टी के कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले से खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदमाशों का पीछा किया जिसके बाद वे पास की गलियों में भाग गए।

इसके बाद भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुछ मोटरसाइकिलों और इलाके की कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की। हालात पर नियंत्रण के लिए पुलिस की भारी टुकड़ी वहां भेजी गयी है।

राज्य के मंत्री अरूप बिस्वास भी वहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर