गुजरात: रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हुआ बवाल, कई जगह पथराव और आगजनी की घटनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2022 21:18 IST2022-04-10T21:18:38+5:302022-04-10T21:18:38+5:30

बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने हालात पर काबू पाया है। कुछ ही घंटों में एक से ज्यादा पथराव और बवाल की घटनाओं के बाद कई क्षेत्रों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

tension arises during Ram Navami Shobha Yatra in gujarat | गुजरात: रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हुआ बवाल, कई जगह पथराव और आगजनी की घटनाएं

गुजरात: रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हुआ बवाल, कई जगह पथराव और आगजनी की घटनाएं

Highlightsसाबरकांठा के छापरीया इलाके में रामनवमी की यात्रा के दौरान किया गया पथरावराज्य के आणंद जिले में भी शोभायात्रा के दौरान किया गया पथराव

अहमदाबाद:गुजरात में रामनवमी के मौके पर कई जगहों पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव और आगजनी की खबर सामने आई हैं। राज्य के साबरकांठा में बवाल के बाद आणंद जिले में भी पथराव और आगजनी की घटनाएं घटीं। पथराव की सूचना मिलते ही संबंधित इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने हालात पर काबू पाया है। कुछ ही घंटों में एक से ज्यादा पथराव और बवाल की घटनाओं के बाद कई क्षेत्रों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

राज्य में रविवार को उपद्रवियों के द्वारा साबरकांठा के छापरीया इलाके में रामनवमी की यात्रा के दौरान पथराव किया गया, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई और हालात बेकाबू हो गए। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद भी उपद्रवियों का हंगामा जारी रहा। अराजक तत्वों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी।

वहीं जहां पुलिस ने साबरकांठा में हालात को किया, तो वहीं कुछ देर बाद राज्य के आणंद जिले में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आईं। यहां रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया। यहां भी उपद्रवियों ने शोभायात्रा पर पथराव किया और कई जगहों पर आगजनी की। पुलिस को यहां स्थिति को काबू करने के लिए लाठी चार्ज का प्रयोग करना पड़ा। साथ ही उपद्रवियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले का भी प्रयोग किया। 

Web Title: tension arises during Ram Navami Shobha Yatra in gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे