लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मऊ में युवक की हत्या के बाद तनाव

By भाषा | Updated: January 14, 2021 15:24 IST

Open in App

मऊ (उप्र), 14 जनवरी जिले के चिरियाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर गांव में पुरानी दुश्मनी में एक व्यक्ति की हत्या की घटना के बाद तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया, ‘‘दो दिन पहले गांव के ही राहुल सिंह और उसके सहयोगियों ने अरविंद राम (25) की गोली मारकर हत्या कर दी।’’

घटना से इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आगजनी की, जिसमें एक पुलिस वैन और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2019 में असलपुर गांव के ग्राम प्रधान और अरविंद के चाचा मुन्ना बागी को पंचायत चुनावों में प्रतिद्वंद्विता के चलते गोली मार दी गई थी।

अरविंद के परिवार के मुताबिक राहुल सिंह, मुन्ना बागी हत्या मामले में आरोपी था जबकि अरविंद के एक अन्य चाचा मुन्ना बागी हत्या मामले में चश्मदीद गवाह हैं।

पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार धुले ने बताया, ‘‘अरविंद की मंगलवार को मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावारों में से एक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने एक पुलिस वैन और एक बाइक को आग लगा दी है।’’

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह