लाइव न्यूज़ :

पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के निविदा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन तेज करने का निर्णय लिया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 18:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ सितंबर पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के निविदा कर्मचारियों ने अपनी नौकरी को स्थायी करने की मांग के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय बुधवार को लिया। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उनकी बैठक बेनतीजा रहने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

लगभग आठ हजार निविदा कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और नौकरी को स्थायी करने, वेतन में वृद्धि और बसों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) की लगभग दो हजार बसें नहीं चली। हालांकि, राज्य में निजी बसें चल रही हैं।

पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी निविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रेशम गिल ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों संग उनकी बैठक बेनतीजा रही। गिल ने कहा कि अधिकारियों ने उनकी मांग पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार और परिवहन विभाग के कुछ अधिकारी शामिल थे।

बैठक के बाद गिल ने संवाददाताओं से कहा कि मांग पूरी होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को राज्य में दो घंटे के लिए सभी बस स्टैंड बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मोहाली के सिसवन में पंजाब के मुख्यमंत्री के फार्म हॉउस पर धरना दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे