लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तेजाब हमले के जुर्म में दस साल की कैद

By भाषा | Updated: January 4, 2021 23:00 IST

Open in App

उधमपुर (जम्मू कश्मीर), चार जनवरी उधमपुर की एक अदालत ने तेजाब फेंकने के जुर्म में सोमवार को एक व्यक्ति को दस साल कठोर कारावास की सजा सुनायी और उस पर 10,000 रूपये का जुर्माना भी लगाया।

हालांकि इस मामले में दो अन्य आरोपी बरी कर दिये गये।

उधमपुर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस आर गांधी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि तेजाब हमला मानव शरीर पर सबसे गंभीर अपराधों में एक है और इसका पीड़ित पर व्यापक असर होता है।

अदालत ने कहा, ‘‘ पीडि़त सामान्य जीवन नहीं जी पाता और अपनी कुरूपता की वजह से घर से बाहर भी नहीं जा पाता... उसे सामाजिक कलंग और दर्द से गुजरना होता है, उसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।’’

सांबा जिले के रडयाल गांव के निवासी राजेंद्र कुमार को 17 फरवरी, 2012 को उधमपुर जिले में आश्रम मोड़ के समीप दुकानदार सोहन सिंह, उसके भाई दारा सिंह एवं एक परिचित पर तेजाब फेंककर उन्हें घायल करने के मामले में दोषी ठहराया गया।

अदालत ने कहा कि जुर्माना नहीं भरने पर अभियुक्त को एक और साल सलाखों के पीछे रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?