लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु के आवासीय परिसर में दस लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 फरवरी यहां स्थित एक आवासीय परिसर में दस लोगों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका आयुक्त एन मंजुनाथ प्रसाद ने एक वक्तव्य में कहा कि एसजेआर वाटरमार्क अपार्टमेंट में 15 फरवरी से 22 फरवरी के बीच संक्रमण के दस मामले सामने आए।

इस परिसर में नौ ब्लॉक हैं जिनमें 1,500 लोग रहते हैं।

अधिकारी ने कहा कि संक्रमण के मामले सामने आने के बाद छह ब्लॉक को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आज नौ मोबाइल दलों को तैनात किया गया और 500 लोगों की आरटी-पीसीआर जांच के लिए उनके नमूने लिए गए हैं जिनके नतीजे कल आने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस