लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 10 कोरोना मरीजों के पाए जाने के बाद कई सोसाइटी किए गए सील, देखें लिस्ट

By भाषा | Updated: April 2, 2020 14:21 IST

बीते दिन (एक अप्रैल) जो 10 मरीज मिले हैं उनमें से 8 मरीज सीजफायर कंपनी में काम करने वाले लोगों के संपर्क की वजह से बीमार पड़े हैं, जबकि दो अन्य लोग विदेश से यात्रा की वजह से कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउप- जिलाधिकारी दादरी राजीव राय ने एक अप्रैल से तीन अप्रैल तक तत्काल प्रभाव से इन सोसाइटी ,गांवों तथा सेक्टरों को सील कर दिया है।बीते दिन 10 मरीज मिले हैं उनमें से 8 मरीज सीजफायर कंपनी में काम करने वाले लोगों के संपर्क की वजह से बीमार पड़े हैं।

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 10 मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने उन जगहों को सील कर दिया है, जहां पर ये लोग रहते थे। जिला प्रशासन उन कॉलोनियों को सेनेटाइज कर रहा है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित 10 मरीज मिले थे। जिनमें सेक्टर 94 स्थित सुपरटेक सोसायटी में एक, ग्रेटर नोएडा स्थित पालम ओलंपिया गौर सिटी -2 सोसाइटी में 4, नोएडा के सेक्टर 22 स्थित चौड़ा गांव में 2, तथा नोएडा के सेक्टर 37 व सेक्टर 28 में तीन मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उप- जिलाधिकारी दादरी राजीव राय ने एक अप्रैल से तीन अप्रैल तक तत्काल प्रभाव से इन सोसाइटी ,गांवों तथा सेक्टरों को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि वहां पर जिला प्रशासन सेनेटाइजेशन का काम कर रहा है। सूचना अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 48 मरीज मिले हैं। जिनमें उपचार के बाद 6 मरीजों को घर भेज दिया गया है।

सूचना अधिकारी ने बताया कि कल जो 10 मरीज मिले हैं उनमें से 8 मरीज सीजफायर कंपनी में काम करने वाले लोगों के संपर्क की वजह से बीमार पड़े हैं, जबकि दो अन्य लोग विदेश से यात्रा की वजह से कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अब तक 696 लोगों के नमूने ले चुका है। इनमें 445 लोगों की रिपोर्ट ठीक, और 48 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। बुधवार को विभाग ने 70 नए कोरोना संक्रमितों के नमूने लिए, और जांच केंद्र से आई 34 रिपोर्ट में 10 ठीक व 24 संक्रमित मिले हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं