लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोरोना वायरस के दस नए मामले

By भाषा | Updated: June 24, 2021 15:28 IST

Open in App

लेह, 24 जून केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए जो इस वर्ष एक दिन में आए सबसे कम दैनिक मामले हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 19,881 हो गई है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

लेह और करगिल जिलों में संक्रमितों की संख्या क्रमश: 16,405 और 3476 रही तथा वायरस से अब तक 202 लोगों की मौत हो चुकी है।

बहरहाल, छह जून के बाद से संक्रमण के नए मामलों में कमी आनी शुरू हो गई है। लद्दाख में 11 जून को 31 मामले आए थे।

अधिकारियों ने बताया कि 10 नए मामलों में से आठ व्यक्ति लेह में और दो करगिल में संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोविड-19 से कल किसी की मौत नहीं हुई।

संक्रमण से ठीक होने के बाद लेह में 23 लोगों को और करगिल में नौ लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिली। इसके साथ ही अब तक 19,341 व्यक्ति इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

अब लद्दाख में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 338, लेह में 250 और करगिल जिले में 88 रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर