लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में आग लगने से दस मकान क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: December 1, 2021 14:45 IST

Open in App

श्रीनगर, एक दिसंबर जम्मू कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज इलाके में आग लगने से कम से कम दस मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास गुरेज के तातरी किल्शय गांव में मंगलवार रात आग लगी। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आग से कम से कम दस मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं लेकिन अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन से अनुरोध किया है। उन्होंने ट्वीट किया ‘‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं उम्मीद करता हूं कि प्रशासन प्रभावितों तक पहुंचेगा और उनकी मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा