लाइव न्यूज़ :

झारखंड में दस साइबर अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 18, 2021 23:29 IST

Open in App

देवघर (झारखंड), 18 जनवरी साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने रविवार की रात देवघर तथा दुमका जिला से 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 28 मोबाइल फोन, 40 सिमकार्ड, आठ पासबुक और एक ऑल्टो कार बरामद की।

देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने इन गिरफ्तारियों के बारे में बताया कि कास्टर टाऊन की स्निग्धा से साइबर ठगी करने वाले दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र से चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस महिला से ₹7,000 रुपये की ठगी कस्टमर केयर के नाम से की गई थी। इस मामले में 26 दिसंबर को साइबर थाना में उन्होंने मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में मार्गोमुंडा थाना के द्वारपहाड़ी गांव से कृष्णा मंडल (21), अर्जुन मंडल(19), करण मंडल(21), अरुण मंडल(22), गुड्डू मंडल(23) और खागा थाना के रघुनाथपुर के कयूम अंसारी(30) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेदीयीचक से सईम अंसारी (19), सरफुद्दीन अंसारी (24), सफीक अंसारी (24) एवं रफीक अंसारी (21) भी शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधी फोन पर फर्जीवाड़ा कर बैंक अधिकारी के नाम से बैंक और एटीएम कार्ड का विवरण हासिल कर अधिकतर ठगी करते थे।

गिरफ्तार अपराधियों में से अभियुक्त कृष्णा मंडल पूर्व में भी साइबर अपराध के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

हाल के कुछ माह में देवघर पुलिस ने तीन सौ से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos