लाइव न्यूज़ :

देवघर में दस साइबर अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:23 IST

Open in App

देवघर, 12 मई झारखंड में देवघर जिले में बुधवार को विभिन्न गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने ग्यारह मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नकदी आदि के साथ दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के सारवां थाना और मधुपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामारी कर कुल दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने ग्यारह मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, चार पासबुक, एक लैपटॉप, दस एटीएम, एक दोपहिया वाहन और नगद 8000 रूपया बरामद किया है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान चंदन कुमार (19) ग्राम-सरपत्ता, उत्तम कुमार ((19) ग्राम-खेरवा, चुन्नू कुमार (27), शेखर मंडल (20) दोनों ग्राम-गोंदलवारी, बबलू कुमार दास(19), अनिल कुमार दास (21) दोनों भाई, प्रमोद कुमार (19) तीनों ग्राम हेठ सरपत्ता, सभी थाना सारवां, उप्पो कुमार दास (21) ग्राम- भेडवा, थाना मधुपुर, के अलावा मतीन अंसारी (29) और सराफत अंसारी (24), दोनों ग्राम- ढोढरी, थाना-सिमुलतला, जिला- जमुई (बिहार) के रूप में पहचापन की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू