लाइव न्यूज़ :

देवघर में दस साइबर अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 3, 2021 23:24 IST

Open in App

देवघर, तीन जुलाई झारखंड के देवघर में पुलिस ने शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल दस साइबर अपराधियों को धर दबोचा तथा उनके पास से 25 मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं नकदी समेत तमाम अवैध वस्तुएं बरामद कीं।

झारखंड के देवघर में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मंगल सिंह जामुदा एवं साइबर पुलिस उपाधीक्षक नेहा बाला ने संयुक्त रूप से आज एक प्रेस वार्ता में बताया कि देवघर जिले के पालाजोरी थाना क्षेत्र के ग्राम-बरमसोली, मोहनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम-पारडोल तथा सारवां थाना क्षेत्र के झिकटी ग्राम में छापामारी कर कुल दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि ये साइबर अपराधी मुख्यत रूप से प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थियों को योजना के किश्त की राशि खाते में जमा करने का प्रलोभन देकर ठगी करने का काम करते हैं। उनके पास से 25 मोबाइल, 29 सिम कार्ड, नौ एटीएम कार्ड,सात पासबुक, तीन चेकबुक और 11,000 रूपये नगद बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से असलम अंसारी (28),आरीफ अंसारी (22) दोनों ग्राम-बरमसोल थाना-पालाजोरी, रकाउल अंसारी (27),मोकिम अंसारी (30) दोनों भाई, सलाउद्दीन अंसारी (25), अब्दुल अंसारी (26),शारूख अंसारी (20),कुद्दुस अंसारी (25), फिरोज अंसारी (27), सभी सातों ग्राम- पारडोल थाना- मोहनपुर, एवं सिकंदर यादव (24) ग्राम- झिकटी, थाना-सारवां के हैं।

पुलिस ने बताया कि सिकंदर यादव सारवां थाना अंतर्गत मनिगढी स्थित ग्रामीण बैंक सीएसपी का संचालक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र