लाइव न्यूज़ :

प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में बढ़ोतरी ‘‘ अस्थाई’’, महामारी के दौरान भीड़-भाड़ को रोकने के लिए उठाया गया कदम: रेलवे

By भाषा | Updated: March 5, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली,पांच मार्च रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि कुछ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में हाल में की गई बढोतरी ‘‘अस्थाई’’ है और कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भीड़-भाड़ को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

हाल ही में कुछ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपए तक बढ़ाई गई है।

रेलवे ने कहा कि कम दूरी वाली यात्रा के टिकट के दामों में बढ़ोतरी का भी मकसद महामारी के दौरान लोगों को गैर जरूरी यात्रा करने से रोकना है।

रेलवे ने कहा, ‘‘ कुछ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमतों में हाल में की गई बढोतरी ‘‘अस्थाई’’ कदम है और इसका मकसद भीड़-भाड़ के जरिए संक्रमण को फैलने से रोकना है। ऐसा केवल कुछ स्टेशनों में किया गया है जहां ज्यादा भीड़-भाड़ हो रही थी।’’

रेलवे ने कहा कि मुंबई डिविजन के 78 में से केवल सात स्टेशनों में दाम बढ़ाए गए हैं।

उसने कहा कि स्टेशन पर भीड़-भाड़ को कम करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने की शक्ति प्रमंडल रेलवे प्रबंधकों के पास 2015 से है।

रेलवे ने कहा कि इसमें कोई नयी बात नहीं है और यह प्रक्रिया कई वर्षों से है लेकिन इसका इस्तेमाल कभी कभी ही किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह