लाइव न्यूज़ :

केरल में लॉकडाउन के दौरान मंदिर बंद रहेंगे

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:59 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात मई केरल में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से शनिवार सुबह से लागू किए जा रहे नौ दिवसीय लॉकडाउन के दौरान सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर सहित सभी बड़े मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।

दक्षिणी राज्य में 1,200 से अधिक मंदिरों का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसके प्रबंधन क्षेत्र में आने वाले मंदिरों में लॉकडाउन के दौरान श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

टीडीबी के अधिकारियों ने यहां कहा कि हालांकि मंदिरों में दैनिक पूजा-अर्चना संबंधी रस्में जारी रहेंगी।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान संबंधित मंदिरों के प्रमुख पुजारियों से विमर्श के बाद पूजा-अर्चना संबंधी रस्मों के लिए सुबह सात बजे से सुबह दस बजे तक और शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक का समय निर्धारित किया जा सकता है।

टीडीबी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मंदिरों में कोई उत्सव आयोजित नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन पहले से निर्धारित विवाह कार्यक्रम कोविड रोधी प्रोटोकॉल के पूर्ण अनुपालन के साथ मंदिरों के बाहर आयोजित किए जा सकते हैं जिनमें सीमित संख्या में अतिथि शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र